फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is no thought of installing CCTV on Brahmasarovar

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर सीसीटीवी लगाने की सुध नहीं

Sat, 08 Apr 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 08 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
There is no thought of installing CCTV on Brahmasarovar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 48 कोस के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ में शुमार ब्रह्मसरोवर चोरों के निशाने पर है। यहां चोरी और छीना झपटी की घटनाएं आम हैं। स्थिति यह है कि चोर जलीय जीवों के शिकार से भी बाज नहीं आ रहे हैं, जबकि यहां 24 घंटे पर्यटन पुलिस का पहरा रहता है। साथ ही चंद कदम की दूरी पर आदर्श पुलिस थाना केयूके स्थापित है। इसके बावजूद ब्रह्मसरोवर और परिसर से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दूसरी ओर ब्रह्मसरोवर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना अधर में है। योजना के तहत ब्रह्मसरोवर परिसर में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगने हैं, मगर दो वर्ष बाद भी इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया है।
ब्रह्मसरोवर के चारों ओर लगी ग्रिल का मुआयना किया गया तो 100 से अधिक ग्रिल चोरी हो चुकी हैं। इन जगहों पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) की ओर से लोहे की तार व रस्सी बांधकर काम चलाया जा रहा है। कई जगहों पर बांस लगाए गए हैं। वहीं केडीबी रोड के सेंट्रल वर्ज से भी ग्रिल चोरी हुई है। इससे न केवल ब्रह्मसरोवर परिसर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के सामने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रह्मसरोवर की छवि भी धूमिल हो रही है। यहां तक ब्रह्मसरोवर में पानी की व्यवस्था के लिए बनाई गई पानी की टंकियों की टोंटी भी चुरा ली गई है। इसके अलावा तीन अप्रैल को गांव गढ़ी रोड़ान से बाइक पर ब्रह्मसरोवर पर घूमने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने नीरज की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, मगर यहां प्रतिदिन चोरी की घटनाओं से न केवल बाहर से आने वाले श्रद्धालु बल्कि आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई हैं शिकायतें : छाबड़ा
केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा का कहना है कि ब्रह्मसरोवर परिसर से ग्रिल चोरी होने को लेकर पुलिस में शिकायतें दी गई हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना भी जल्द सिरे चढ़ाई जाएगी। उधर आदर्श थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि अनेकों बार चोरी व अन्य घटनाओं के आरोपी यहां पकड़े जा चुके हैं। सतर्कता भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed