फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is no match for the customs and attire of Haryana: Manohar Lal

हरियाणा के रीति-रिवाज और वेशभूषा का कोई मुकाबला नहीं : मनोहर लाल

Sun, 30 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 30 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
There is no match for the customs and attire of Haryana: Manohar Lal
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पैवेलियन में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो करवाते केंद्रीय मंत्री मनोहर ल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से पुरुषोत्तमपुरा बाग के समक्ष सजाए गए हरियाणा पवेलियन का अवलोकन शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पवेलियन में आकर अपनी समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला है। हरियाणा के रीति रिवाज व परंपराएं लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति व सभ्यता सबसे समृद्ध है। यहां के रीति-रिवाज, परंपरा, रहन, सहन व वेशभूषा का कोई मुकाबला नहीं है। पवेलियन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाना है। उन्होेंने कहा कि व्यक्ति के मन में जो भी प्रश्न उठते हैं यदि उसे उनका उत्तर ढूंढना है तो वह गीता को पढ़े या सुने, गीता मात्र पढ़ने से व्यक्ति के मन का विषाद समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन


हरियाणा पवेलियन में पहुंचने पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। अवलोकन के दाैरान उन्होंने विश्व के सबसे बड़े हुक्के व दूध बिलौती महिला से भी मुलाकात की और बनाए गए सेल्फी प्वाइंट्स पर फोटो भी करवाई। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed