फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is immense potential in the field of Yogasana sports in India and the entire world: Dr. Jaideep

भारत सहित पूरे विश्व में योगासन खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं : डॉ. जयदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
There is immense potential in the field of Yogasana sports in India and the entire world: Dr. Jaideep
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में योगाभ्यास करते हुए साधक।
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में 13 मार्च से जारी सातवां राष्ट्रीय योगासन खेल निर्णायक प्रशिक्षण कार्यक्रम व राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार देर रात संपन्न हुआ। योगासन भारत के अधिकारियों व रिसोर्स पर्सन ने पहले प्रतिभागियों की मौखिक परीक्षा ली और उसके बाद सभी प्रतिभागियों की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग व हरियाणा योगासन खेल संघ के मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को क्रमशः योगासन भारत व हरियाणा योगासन खेल संघ की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव और हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य व हरियाणा योगासन खेल संघ के सचिव डॉ. युद्धवीर सहित अन्य सभी अधिकारियों ने प्रतिभागियों को परीक्षा में सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि योगासन खेल के क्षेत्र में भारत सहित पूरे विश्व में अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


पांचवां राष्ट्रीय योगासन खेल कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम अभी 19 मार्च तक जारी रहेगा। कोच प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन प्रातः कालीन योगाभ्यास सत्र के पश्चात भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत की स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट डॉ राज लक्ष्मी सावंत ने रिकवरी एवं रिहैबिलिटेशन विषय पर सत्र लिया। उन्होंने योगासन खिलाड़ियों के चोट उपचार व उसके पश्चात की सावधानियों बारे सुंदर व्याख्यान दिया । महाराष्ट्र के योगासन कोच विष्णु चक्रवर्ती ने ट्विस्टिंग बॉडी व बैक बेंडिंग आसनों व सावधानियों के बारे में विस्तार से उदाहरण देकर समझाया ।

कुरुक्षेत्र। शिविर में योगाभ्यास करते हुए साधक।

कुरुक्षेत्र। शिविर में योगाभ्यास करते हुए साधक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed