फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is fog, feeling of winter

Kurukshetra News: छह रही धुंध, सर्दी का हो रहा एहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
There is fog, feeling of winter
कुरुक्षेत्र। नवंबर के शुरूआत में ही सुबह व शाम को सर्दी का एहसास होने लगा है। जबकि दिन में मौसम साफ रहने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। यहां तक कि धान कटाई में लगे किसान भी दिन में खिलने वाली धूप से बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन दीवाली के अगले दिन से ही तापमान लुढ़कने लगेगा, जिससे सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में पिछले चार से पांच दिनों से अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। हालांकि इसमें भी लोग सर्दी महसूस करने लगे हैं। सुबह व शाम सर्दी का एहसास हो रहा है। सुबह के समय हल्की धुंध भी हो रही है। उधर, मौसम के जानकारों के अनुसार छह व सात नवंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम 14 डिग्री के करीब रहेगा। सात नवंबर से 10 तक न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है जबकि 11 नवंबर को फिर यह 14 पर पहुंच जाएगा। इसके बाद यह कई दिनों तक 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन



सर्दी से गेहूं की फसल को होगा फायदा : सीबी सिंह
वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि वर्तमान में गेहूं बुआई का सीजन चल रहा है। इस दौरान सर्दी बढ़ने से गेहूं की फैसल अच्छी पैदा होगी और इसका उत्पादन पर भी असर पड़ेगा, लेकिन धान उत्पादक किसानों की परेशानी जरूर बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed