फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is a possibility of rain with thunder and lightning for two days.

Kurukshetra News: दो दिन गरज, चमक के साथ बारिश की बनी संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of rain with thunder and lightning for two days.
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का असर वीरवार को भी रहा। अल सुबह से बादल छाए रहे जबकि दिन में कई बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई और तापमान गिरने से दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली रही। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में 17 सितंबर तक परिवर्तन शील रहने की संभावना बनी हुई है जबकि अगले दो दिनों में जिले भर तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 29.1 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं मौसम का मिजाज देखकर किसानों की चिंता भी दिनभर बढ़ी रही। किसानों के मुताबिक बारिश होने से अब धान की फसल को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि पिछले दिनों बारिश व तेज हवा चलने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा था। अब फिर से मौसम खराब होने से दिनभर किसान परेशान नजर आए।
विज्ञापन

किसान रामसिंह, धर्मवीर सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि अब धान की फसल अब पक चुकी है और कटाई जारी है, ऐसे में बारिश होने से धान की फसल को नुकसान होगा। बारिश होने से धान की फसल गिरने लगेगी, जिससे पैदावार कम होगी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते अब बारिश होने से धान की फसल को नुकसान होगा। अब धान की कटाई शुरू हो चुकी है और फसल अनाज मंडी में भी पहुंचना शुरू हो चुकी है। बारिश हुई तो धान की फसल की पैदावार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed