फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is a need to unite and fight against the social evil of drug addiction: Setia

सामाजिक बुराई नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता : सेतिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
There is a need to unite and fight against the social evil of drug addiction: Setia
लाडवा। लाठी धनोरा गांव में साइक्लोथॉन यात्रा का स्वागत करते एसडीएम पंकज सेतिया व अन्य। विज्ञप्त - फोटो : संवाद
लाडवा। नशा एक सामाजिक बुराई है। हमें मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। एकजुट होकर अभियान के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने नशे को शरीर, धन और समाज के लिए हानिकारक बताते हुए कहा कि इन विषयों के प्रति समाज में जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है। ये विचार एसडीएम पंकज सेतिया ने साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा स्वागत के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ निकाली जा रही साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का करनाल से यमुनानगर जाते समय शुक्रवार को लाडवा विधानसभा के गांव लाठी धनोरा पहुंची, जहां एसडीएम पंकज सेतिया, डीएसपी रणधीर सिंह, नायब तहसील बलकार सिंह, बीडीपीओ रणधीर सिंह व ग्राम सरपंच बलिंद्र सिंह और क्षेत्रवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर साइक्लोथॉन यात्रा का स्वागत फूल मालाओं पहनाकर व पुष्प वर्षा कर किया। नशे के विरुद्ध अभियान चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा बनाने में सरकार के साथ-साथ समाज की भी सक्रिय सहभागिता जरूरी है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से जनता और युवाओं के मन में एक सकारात्मक संदेश जाता है। यदि इस मुहिम के माध्यम से हम एक भी बच्चे को नशे से बचाने में सफल होते हैं, तो यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का नेतृत्व कर रहे डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि यात्रा से आमजन को बहुत महत्वपूर्ण संदेश मिल रहा है। नशा प्रदेश के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। नशे की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। हम सभी को नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed