फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is a lot of enthusiasm among the elderly on Navratri in Prerna old age home

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में नवरात्र पर बुजुर्गों में भी भारी उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of enthusiasm among the elderly on Navratri in Prerna old age home
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर सदस्यों के साथ बुजुर्गों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने बताया कि स्वयं बुजुर्गों ने नवरात्र के अवसर पर
विज्ञापन

वृद्धाश्रम परिसर एवं यहां स्थित मंदिर को बड़े उत्साह व भक्ति भाव से सजाया है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन पूरे विधि विधान से मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

पूजा अर्चना के साथ ही आरती भी की गई। वृद्धाश्रम के मंदिर में सुबह शाम दो समय पूजा अर्चना एवं भजनों का गुणगान हो रहा है। विद्वान ब्राह्मणों ने बुजुर्गों की इच्छा अनुसार ही मंदिर परिसर में घट स्थापना कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की थी। श्री राम नवमी तक बुजुर्गों की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रतिदिन भजनों के गुणगान के लिए भजन गायकों व कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed