फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There are chances of change in weather, clouds may appear

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव के बने आसार, छा सकते हैं बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
There are chances of change in weather, clouds may appear
कुरुक्षेत्र। खेतों में पकने के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का असर नजर आने लगा है। दोपहर को तेज धूप होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि सुबह व शाम को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अभी भी मौसम में बदलाव के आसार बने हुए है, जिसके चलते कल से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जहां अगले दो दिनों से आसमान में बादल छाने की संभावना बनी हुई है तो वहीं तेज हवा भी लोगों की परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पकने को तैयार है, जबकि कुछ पछेती लगाई गई गेहूं की फसलों का दाना विकसित हो रहा है। बारिश होने से तैयार होने वाली फसलों को नुकसान की संभावना रहती है। मौसम में बार-बार परिवर्तन के चलते अभी भी किसानों को बारिश होने की चिंता सताने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed