{"_id":"6aef847c34faf162f602a94a","slug":"theme-park-becomes-a-hub-for-firecracker-sales-with-over-60-shops-set-up-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163836-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पटाखों की बिक्री के लिए थीम पार्क बना केंद्र, 60 से ज्यादा दुकानें सजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पटाखों की बिक्री के लिए थीम पार्क बना केंद्र, 60 से ज्यादा दुकानें सजीं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर में पटाखों की बिक्री के लिए थीम पार्क को केंद्र बनाया गया है। यहां 60 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं, जहां लोग दीपावली के लिए पटाखों की खरीदारी कर सकेंगे। प्रशासन की ओर से दुकानदारों को केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री रोकने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
थीम पार्क में दुकानें सजने के साथ ही पटाखों की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अनुमति के दायरे में आने वाले ग्रीन पटाखों की ही बिक्री करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है, इसके लिए संबंधित विभागों की टीमें समय-समय पर दुकानों की जांच कर रही हैं।प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान पटाखों की बिक्री को व्यवस्थित रखने के साथ पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण करना है। वहीं, नगर परिषद की ओर से भी अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर नजर रखी जा रही है।
परिषद की टीमें कर रहीं निगरानी : राजेश कुमार
नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार ने बताया कि बाजार में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। टीमें फील्ड में तैनात हैं और दुकानों की जांच कर रही हैं ताकि निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।