फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The youth who went to Italy six months ago went missing in Serbia

Kurukshetra News: छह महीने पहले इटली गया युवक सर्बिया में हुआ लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
The youth who went to Italy six months ago went missing in Serbia
झांसा। गांव भुस्थला से इटली गया युवक सर्बिया में लापता हो गया। छह महीने से परिजनों की युवक के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। परिजनों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। उनकी आखिरी बात 16 नवंबर को हुई थी। इटली में रह रहे एक व्यक्ति ने साढ़े 13 लाख रुपये लेकर इटली के कागजात भेजे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके बेटे के पास डेढ़ लाख रुपये के यूरो भी थे। पुलिस में दर्ज शिकायत में सुनील कुमार निवासी भुस्थला ने बताया कि उसके बेटे गौरव को इटली भेजने के लिए नानक सिंह से बातचीत हुई थी।
विज्ञापन

नानक सिंह इटली में रहता है। नानक ने 15 लाख रुपये में उसे इटली भेजने का आश्वासन दिया था। नानक सिंह के कहने पर उसने साढ़े 13 लाख रुपये राजविंद्र सिंह व उसकी पत्नी रमनदीप कौर को दिए थे। कुछ दिन बाद नानक सिंह के बेटा रिंकू ने उसके बेटे का पासपोर्ट, आधार कार्ड की कॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर गया था। साथ ही उसने फ्लाइट कराते समय डेढ़ लाख रुपये के यूरो गौरव को देने के लिए कहा था। नौ नवंबर को आरोपियों ने अमृतसर से इटली के लिए गौरव की फ्लाइट करा दी और उन्होंने डेढ़ लाख रुपये के यूरो गौरव को दिए थे।
विज्ञापन


बाक्स
16 नवंबर को हुई आखिरी बात
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि 16 नवंबर को उनकी आखिरी बातचीत गौरव के साथ हुई थी। उस समय गौरव ने बताया था कि वह सर्बिया में है और यहां कुछ ठीक नहीं लग रहा है। उसके बाद से उनकी बात गौरव के साथ नहीं हुई। आरोपियों से इस बारे में बातचीत की तो वे टालमटोल कर रहे हैं। छह महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी गौरव का कुछ पता नहीं चला पाया है। उनको किसी अनहोनी की आशंका है। शिकायत पर पुलिस ने नानक सिंह, उसके बेटे रिंकू, रमनदीप कौर और राजविंद्र उर्फ राज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed