फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The youth of the country have the potential to establish a new identity at the global level: CP Radhakrishnan

देश के युवाओं में है वह क्षमता, जो विश्व स्तर पर स्थापित कर सकती है नई पहचान : सीपी राधाकृष्णन

Mon, 01 Dec 2025 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 01 Dec 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
The youth of the country have the potential to establish a new identity at the global level: CP Radhakrishnan
कुरुक्षेत्र। दुनिया तेजी से तकनीकी क्रांति के दौर से गुजर रही है और भारत इन परिवर्तनों का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। मैकाले युग की औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागकर भारत वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है। युवाओं से अपेक्षा जताई कि वे संस्थान से निकलकर भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष विज्ञान, हरित ऊर्जा, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मोबिलिटी तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में शोध और नवाचार को नई गति दें। हमारे देश के युवाओं में वह क्षमता है जो विश्व स्तर पर नई पहचान स्थापित कर सकती है। ये विचार उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने व्यक्त किए। वे रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के 760 विद्यार्थियों को मंच से 1494 विद्यार्थियों को डिजिटल मोड से उपाधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र पवित्र भूमि है जो हमें याद दिलाती है कि अधर्म पर धर्म की हमेशा विजय होती है। इसी से विद्यार्थियों को सीख लेकर जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


उन्होंने एनआईटी कुरुक्षेत्र की प्रगति, उसके शोध कार्य और पेटेंट उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान देश की तकनीकी मजबूती की आधारशिला हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग समाज को बेहतर बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त करने और देश के विकास को नई दिशा देने में करें। स्नातकों को प्रोत्साहित किया कि एमएसएमई को सशक्त बनाने, कृषि को आधुनिक बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सहायता करनी चाहिए, ताकि प्रौद्योगिकी अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने युवाओं को अनुशासित जीवन, सकारात्मक सोच और नेशन फ्सर्ट अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि दीक्षांत केवल डिग्री पाने का अवसर नहीं बल्कि जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने डिग्री धारकों से भारत के सपने विकसित भारत 2047 को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में राज्यपाल प्रो असीम घोष व मुख्यमंत्री नायब सैनी भी रहे और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed