फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man working in the cowshed stole Rs 15,000 from the cow and ran away

Kurukshetra News: गोशाला में कार्यरत युवक गल्ले से 15 हजार चुराकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
The young man working in the cowshed stole Rs 15,000 from the cow and ran away
कुरुक्षेत्र। गोशाला में कार्यरत दो युवक गोशाला का गल्ला तोड़कर 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। गोशाला के प्रधान मौके पर पहुंचे तो गल्ला खाली पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में सुभाष जैन ने बताया कि वह पिपली की गोवंश चिकित्सालय गोशाला के प्रधान हैं। इस गोशाला में गोवंश की देखरेख के लिए दो युवकों को रखा हुआ था। सुबह वह गौशाला पहुंचे तो गोशाला का गल्ले का ताला टूटा पड़ा मिला। उसके अंदर एक भी रुपया नहीं था। जांच करने पर पाया तो दोनों वहां से गायब थे। दोनों के मोबाइल पर कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया है कि वे दोनों ही गल्ला तोड़कर उसमें से करीब 15 हजार रुपये चुराकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed