फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young generation needs to be warned against drug abuse: Taya

युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध करना होगा आगाह : टाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The young generation needs to be warned against drug abuse: Taya
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच के सदस्य । विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। समाज से नशे को खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी है। हम सभी को युवा पीढ़ी को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह करना होगा। नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी मिलने पर लोग इससे दूरी बनाएंगे। ये विचार रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम टाया ने व्यक्त किए। वे नशामुक्ति अभियान के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर समाज में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को सतर्क करते हुए कहा कि नशा करने से आर्थिक हानि तो होती ही है, इसके साथ ही शारीरिक बीमारियां भी बढ़ती हैं। नशा से दूर रहते हुए युवाओं को खेलों और पढ़ाई की ओर ध्यान देकर अपना भविष्य संवारना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने रोड़ महासभा के वार्ड प्रतिनिधि चुनावों में सर्वसम्मति से प्रतिनिधि बनने वाले करीब 10 डेलिगेट्स को भी मंच की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चुनावों में सर्वसम्मति होने से समाज में आपसी भाईचारा बना रहता है। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका सदैव प्रयास रहता है कि समाज में सभी की सहमति से निर्णय लिया जाएं। मंच के संरक्षक पृथ्वी सिंह ने कहा कि मंच की स्थापना के बाद से ही लगातार स्कूलों और गांवों में जाकर युवा पीढ़ी को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

सलाहकार जगत सिंह ने कहा कि नशे पर राेक लगाने के लिए समाज के साथ-साथ सरकार को भी ठोस कदम उठाने चाहिए। सलाहकार प्रो. रघुबीर सिंह गोलन ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं को साथ लेकर चलना होगा, जागरूक युवा ही समाज से इस नशे को दूर कर सकता है। डाॅ. नरेश सागवाल ने कहा कि मंच नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर सराहनीय कार्य कर रहा है।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच के सदस्य । विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच के सदस्य । विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed