फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The women of the rapist thrashed

Kurukshetra News: दुष्कर्मी की महिलाओं ने की पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
The women of the rapist thrashed
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। एक कॉलोनी में शुक्रवार को पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने के आरोपी के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। रविवार को पुलिस आरोपी का मेडिकल कराने सरकारी अस्पताल पहुंची तो यहां कुछ महिलाओं व युवकों ने आरोपी की पिटाई कर दी, हालांकि पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए उनको दूर हटा दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत से आरोपी विक्रम उर्फ विक्की निवासी भागल (कैथल) को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बच्ची गली में ही खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को 10 रुपये का नोट दिखाकर टॉफी दिलाने का झांसा दिया। बच्ची को टॉफी दिलाने का बहाना करके आरोपी उसे कॉलोनी में एक खंडहर में ले गया था, जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार किया था। कॉलोनी से मिली सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाता दिखा। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से बच्ची घर की तरफ आई तो उसकी टांगे खून से लथपथ थी। इसी दौरान वह चलते-चलते बेहोश होकर नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई। इस दौरान भी पुलिस की सुरक्षा सख्त रही। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। उधर राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कॉलोनी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। राज्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उनको न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही राज्यमंत्री ने पीजीआई चंडीगढ़ में बच्ची के इलाज पर निगरानी के लिए एक टीम भी भेजी। राज्यमंत्री पुलिस को मामले की गहनता से छानबीन के निर्देश भी दिए। इस संबंध में प्रेस वार्ता में पुलिस उप-अधीक्षक रजत गुलिया ने बताया कि थाना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया था कि वह घरेलू कार्य करती है। दो जून को सुबह उसकी पांच साल की बेटी खेलने के लिए गली में गई थी। सुबह 11 बजे तक बेटी वापस नहीं आई तो पता चला कि गली से पुलिस एक जख्मी अवस्था में मिली बच्ची को अस्पताल ले गई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची के साथ के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर थाना शहर पुलिस के साथ सीआईए-दो को जांच दी थी। पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम को उसके गांव भागल से गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि बच्ची के मामले में अफवाह फैलाने और राजनीति करने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। पिछले दो दिन से ऐसे लोग सक्रिय हैं, जो मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। कानून अपना काम सही तरीके से कर रहा है। अपराधी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed