फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The weather will remain clear for three days, and the temperature will start rising rapidly.

Kurukshetra News: तीन दिन तक साफ रहेगा मौसम, तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain clear for three days, and the temperature will start rising rapidly.
कुरुक्षेत्र। रविवार से आगामी तीन दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले तीन से चार दिन तक लगातार तापमान के बढ़ते रहने की संभावना है।
विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी और यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप और नमी में कमी के कारण गर्मी का प्रभाव और अधिक महसूस किया जाएगा। दिन के समय बाहर निकलने वाले लोगों को गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय भी अब पहले जैसी ठंडक महसूस नहीं हो रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद ने कहा कि तीन दिनों तक मौसम मुख्यत: शुष्क और साफ रहेगा लेकिन इसके बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी की संभावना से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह मौसम स्थिति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लगातार बढ़ता तापमान जहां फसलों पर असर डाल सकता है। वहीं आगामी बदलाव बारिश या हल्की ठंडक लेकर आ सकता है जिससे मौसम में संतुलन बनने की संभावना है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed