{"_id":"6769be3a56040d80da060be4","slug":"the-weather-took-a-turn-the-chill-increased-due-to-light-rain-throughout-the-day-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-128877-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मौसम ने ली करवट, दिनभर हुई हल्की बारिश से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मौसम ने ली करवट, दिनभर हुई हल्की बारिश से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम ने करवट ली सोमवार को सुबह से रुक-रुक कर हो रही बरसात से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम में एकदम से ठंडक बढ़ गई है। दिन भर चली बूंदाबांदी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए दिनभर लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं बरसात से गेहूं की फसल में फायदा होने से किसानों के चेहरे खिले रहे।
करीब आठ बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसने ठंडक बढ़ा दी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रहा। बारिश और बढ़ती ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सड़कों और गलियों में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाए। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद ठंड में और इजाफा होगा। इसके साथ ही धुंध भी बढ़ने की संभावना है। बारिश से न सिर्फ मौसम ठंडा हुआ है, बल्कि गेहूं की फसल को भी फायदा होगा। मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस मौसम में हुई हल्की बारिश फसल की बढ़त के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
अधिक बरसात से आलू, तोरिया और सब्जियों को नुकसान की चिंता : राजेश
किसान राजेश का कहना है कि बरसात से आलू, तोरिया सहित अन्य सब्जी की फसल में नुकसान होने का अनुमान है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अगर बरसात अधिक हुई तो आलू व तोरिए की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। दिनभर चली बरसात ने पशु पालकों की भी चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि ठंड बढ़ने दूध की मात्रा में कमी होने की चिंता है। ऐसे में दुधारू पशुओं को मेथी व गुड़ अवश्य खिलाएं।
हल्की बरसात गेहूं के लिए साबित होगी फायदेमंद : गौरव
किसान गौरव शर्मा ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल को बरसात की जरूरत थी। ऐन मौके पर हुई बरसात गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इससे गेहूं के पौधा का फुटाव अधिक करेगा। बरसात होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। जिससे गेहूं के पौधे नाइट्रोजन भरपूर मात्रा में मिलेगी, जिससे गेहूं की अच्छी पैदावार होने के आसार हैं।
आगामी दिनों में ये रहेगा तापमान
दिन-- -- -- -- -- -- न्यूनतम तापमान-- -- -- -- -- -- अधिकतम तापमान
मंगलवार-- -- -- -- -- -6-- -- -- -- -- -- -- -- 19
बुधवार-- -- -- -- -- -7-- -- -- -- -- -- -- -- 20
वीरवार-- -- -- -- -- -- -6-- -- -- -- -- -- 21
शुक्रवार-- -- -- -- -- -- -- 9-- -- -- -- -- -- 20
शनिवार-- -- -- -- -- -- 7-- -- -- -- -- -- -- -- 20
रविवार-- -- -- -- -- -- 6-- -- -- -- -- -- -- -- 20
विज्ञापन
करीब आठ बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसने ठंडक बढ़ा दी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रहा। बारिश और बढ़ती ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सड़कों और गलियों में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाए। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद ठंड में और इजाफा होगा। इसके साथ ही धुंध भी बढ़ने की संभावना है। बारिश से न सिर्फ मौसम ठंडा हुआ है, बल्कि गेहूं की फसल को भी फायदा होगा। मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस मौसम में हुई हल्की बारिश फसल की बढ़त के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
अधिक बरसात से आलू, तोरिया और सब्जियों को नुकसान की चिंता : राजेश
किसान राजेश का कहना है कि बरसात से आलू, तोरिया सहित अन्य सब्जी की फसल में नुकसान होने का अनुमान है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अगर बरसात अधिक हुई तो आलू व तोरिए की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। दिनभर चली बरसात ने पशु पालकों की भी चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि ठंड बढ़ने दूध की मात्रा में कमी होने की चिंता है। ऐसे में दुधारू पशुओं को मेथी व गुड़ अवश्य खिलाएं।
हल्की बरसात गेहूं के लिए साबित होगी फायदेमंद : गौरव
किसान गौरव शर्मा ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल को बरसात की जरूरत थी। ऐन मौके पर हुई बरसात गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इससे गेहूं के पौधा का फुटाव अधिक करेगा। बरसात होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। जिससे गेहूं के पौधे नाइट्रोजन भरपूर मात्रा में मिलेगी, जिससे गेहूं की अच्छी पैदावार होने के आसार हैं।
आगामी दिनों में ये रहेगा तापमान
दिन
मंगलवार
बुधवार
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार
रविवार