फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The verses of Geeta will resonate at all the 164 pilgrimage sites of 48 Kos of Kurukshetra.

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के 48 कोस के सभी 164 तीर्थों पर गूंजेंगे गीता के श्लोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
The verses of Geeta will resonate at all the 164 pilgrimage sites of 48 Kos of Kurukshetra.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार सात से 24 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य आयोजन पवित्र ब्रह्मसरोवर पर होंगे और यहीं पर शिल्प व सरस मेला भी लगाया जाएगा, लेकिन महोत्सव की झलक कुरुक्षेत्र के 48 कोस के अंर्तगत आने वाले सभी 164 तीर्थों पर दिखाई देगी। यहां न केवल गीता के श्लोक गूंजेंगे, बल्कि हवन यज्ञ व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन तीर्थों पर स्कूली बच्चों के कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब सभी तीर्थों पर इस स्तर का आयोजन होगा।
विज्ञापन

तीर्थ स्थलों पर यह महोत्सव मनाए जाने की शुरुआत हालांकि पिछले वर्ष की गई थी, लेकिन उस दौरान भी 75 तीर्थों पर ही आयोजन किया जा सका था। अब सभी 164 तीर्थों पर महोत्सव मनाने को लेकर न केवल केडीबी व तीर्थ निगरानी कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है, बल्कि तीर्थ कमेटियां भी अपने स्तर पर तैयारी कर रही हैं। संबंधित क्षेत्र की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है, जिसके चलते इस बार महोत्सव में करीब 200 संस्थाओं के जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 23 दिसंबर तक होने हैं। इसी दौरान ही पवित्र ब्रह्मसरोवर पर तीर्थ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी तीर्थ कमेटी के प्रतिनिधि शामिल होंगे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान तीर्थों के विकास को लेकर भी खाका खींचे जाने की संभावना है।
विज्ञापन



कैथल में सबसे ज्यादा तीर्थ

कुरुक्षेत्र के 48 कोस के अंतर्गत 164 तीर्थ हैं, जिनमें सबसे ज्यादा कैथल के 61 तीर्थ शामिल हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 45, करनाल में 39, जींद में 18 और पानीपत में एक तीर्थ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





सभी तीर्थों पर की जा रही तैयारी : छाबड़ा
तीर्थ निगरानी कमेटी के अध्यक्ष एवं केडीबी के मानद सचिव रहे मदन मोहन छाबड़ा का कहना है कि इस बार सभी तीर्थों पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी तीर्थों पर रंगाई पुताई से लेकर अन्य कार्य पूरे किए जा रहे हैं। यहां गीता पाठ होगा तो अष्टादश श्लोकाच्चारण, हवन यज्ञ व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। सभी तीर्थों पर दीये भी जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed