{"_id":"6952da76a04c0b3dde067993","slug":"the-university-received-the-platinum-award-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-147718-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विश्वविद्यालय को मिला प्लेटिनम अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विश्वविद्यालय को मिला प्लेटिनम अवॉर्ड
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा मंत्री से प्लैटिनम अवॉर्ड हासिल करने के दौरान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा।स
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को स्वर्ण जयंती भवन पंचकूला में हरियाणा राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 कार्यान्वयन उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्लैटिनम अवॉर्ड अपने नाम किया। यह पुरस्कार प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन में सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया था लेकिन प्लैटिनम श्रेणी में केवल विश्वविद्यालय का ही चयन हुआ।
मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतर्गत तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए जिनमें प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर शामिल रहे। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले संस्थानों को प्लैटिनम, 75 से 90 प्रतिशत अंक वालों को गोल्ड और 75 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वालों को सिल्वर अवॉर्ड दिया गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को उसके सभी प्रावधानों सहित देश में सर्वप्रथम लागू कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।