फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The truck broke the grill and entered the shops.

Kurukshetra News: ग्रिल तोड़कर दुकानों में घुसा ट्रक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The truck broke the grill and entered the shops.
कुरुक्षेत्र। टूटी पड़ी ग्रिल। संवाद
पिपली। नेशनल हाईवे-44 पर एक ट्रक हाईवे की ग्रिल तोड़कर सामने खड़ी कार को टक्कर मारते हुए दो दुकानों में घुस गया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई और उस समय दुकानें बंद थीं।
विज्ञापन

दुकान मालिकों के अनुसार बीती रात ट्रक अचानक हाईवे से नीचे उतरा और सामने पार्क की गई कार से टकराता हुआ सीधे दुकानों में जा घुसा।
इस भीषण टक्कर से ट्रक, कार और दोनों दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकान मालिकों को लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
ट्रक चालक भी इस हादसे में घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने या चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से हाईवे पर सतर्कता बरतने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।

कुरुक्षेत्र। टूटी पड़ी ग्रिल। संवाद

कुरुक्षेत्र। टूटी पड़ी ग्रिल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed