फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The three-day drama festival concluded with the Haryanvi song Raja Bhoj

Kurukshetra News: हरियाणवी सांग राजा भोज से संपन्न हुआ तीन दिवसीय रंग नाट्य उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The three-day drama festival concluded with the Haryanvi song Raja Bhoj
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद और रंग आधार कल्चरल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 22 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय रंग नाट्य उत्सव के समापन पर बस्सेसर सांगी द्वारा राजा भोज सांग का मंचन किया गया। प्रजापति धर्मशाला में आयोजित सांग में कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति का परिचय देते हुए राजा भोज के किस्से को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रंग आधार कल्चरल ग्रुप के अध्यक्ष अमरदीप जांगड़ा ने कहा कि। प्रदेश की रंगमंच कला सांग के बिना अधूरी है। 22 जुलाई से शुरु हुए नाट्य उत्सव में पहले दिन नाटक गई भैंस पाणी में का मंचन कर कलाकारों ने हरियाणवी बोली में साईबर क्राईम से बचने का संदेश दिया। वहीं दूसरे दिन नाटक राजा का बाजा के माध्यम से स्वदेशी अपनाओ का संदेश देते हुए लोगों को विदेशी संस्कृति छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में तीसरे दिन बस्सेसर सांगी और उनके साथी कलाकारों ने राजा भोज के किस्से में दिखाया कि राजा भोज परमार वंश के नौवें राजा थे। मालवा प्रदेश में रहते हुए राजा भोज ने बहुत से युद्ध किए और अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की।राजा भोज ने अपने राज्य की उन्नति में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न होने दी। उन्होंने मालवा के नगरों व ग्रामों में बहुत से मंदिर बनवाए। इस प्रकार राजा भोज के किस्से को लोगों तक पहुंचाते हुए सांग कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed