फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The third eye will keep watch on criminals, 40 cameras installed to keep an eye

Kurukshetra News: अपराधियों पर तीसरी आंख का रहेगा पहरा, नजर रखने के लिए लगाए 40 कैमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The third eye will keep watch on criminals, 40 cameras installed to keep an eye
शाहाबाद। वारदात के बाद अपराधी आसानी से पकड़ में आ जाए, इसके लिए पूरे शहर में अब तक करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। कई स्थानों पर कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है, इसके साथ ही पुलिस ने आईलेट्स सेंटर, बैंक, शराब ठेकों, ज्वैलर्स शॉप व पेट्रोल पंप पर गश्त को भी बढ़ा दिया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने शनिवार को शाहाबाद थाने का दौरा कर बैंक अधिकारियों, ज्वैलर्स शॉप, पेट्रोल पंप व आईलेट्स सेंटर संचालकों के साथ की बैठक में दी। उन्हें व्यापार करने के लिए भयमुक्त माहौल कानून राज स्थापित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों को रोकने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की काबू करने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें आमजन द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने अपील करते हुए कहा कि बैंक, एटीएम परिसर, कैश वैन, ज्वैलर्स शॉप, पेट्रोल पंप व आईलेट्स सेंटर पर पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची व संस्थानों पर हाई रेज्यूलेशन के कैमरे लगवाए, जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकॉर्डिंग सेव रह सके। कैमरों की फुटेज साफ होगी जिससे अपराधियों की पहचान करने तथा उनको पकड़ने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि आपराधिक वारदात को रोकने के लिए बैंकों व पेट्रोल पंप संचालकों और अन्य व्यापारियों का सहयोग बेहद जरूरी है। अपने संस्थान में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों तथा चौकीदारों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं, इसके साथ ही एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर तरीके से काम करने के साथ शिकायतों को समयावधि के भीतर निपटाने के आदेश दिए। शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से कितने लोग संतुष्ट होते हैं, इसके लिए कुछ समय बाद फीडबैक लेने को कहा। महिला विरुद्ध अपराध से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के बारे में निर्देश दिए। थाना के सभी अनुसंधान अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed