फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The theft accused had thrown mobile phone to the gangster in jail

Kurukshetra News: चोरी के आरोपी ने गैंगस्टर को जेल में फेंके थे मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
The theft accused had thrown mobile phone to the gangster in jail
कुरुक्षेत्र। जिला जेल से मोबाइल मिलने के मामले में पुलिस ने पंजाब के गैंगस्टर को अदालत में पेश किया है। आरोपी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू निवासी भगवानपुर जिला गुरदासपुर पंजाब जिला जेल में बंद था, जिसे अदालत ने दोबारा कारागार भेज दिया। जग्गू को चोरी के आरोपी ने मोबाइल उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में जिला जेल के डीएसपी शिवेंद्र पाल ने बताया था कि जिला व जेल पुलिस ने गुप्त सूचना पर जेल में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान ब्लॉक-चार के कमरा दो और कमरा-चार के बाथरूम से दो मोबाइल बरामद हुए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए मामले में जिला जेल में बंद गैंगस्टर जगदीप सिंह भगवानपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया उसकी सेल में चोरी का एक आरोपी बंद था। उसके साथ उसकी दोस्ती हो गई थी। कुछ समय बाद उसकी जमानत हो गई थी। जमानत मिलने के बाद उसने दोनों मोबाइल जिला जेल की बाउंड्रीवाल में फेंककर उपलब्ध कराए थे। अदालत ने आरोपी जग्गू को दोबारा जेल भेज दिया।
विज्ञापन



हथियार सप्लाई के आरोप में बंद जग्गू
जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ देश में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गत वर्ष अंबाला एसटीएफ की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे को शाहाबाद से हथियारों के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर टीम ने जग्गू को पंजाब की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। सिद्धू मूसेवाले की हत्या के मामले में भी जग्गू का नाम चर्चा में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed