फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The supplier caught on the spot of the accused caught with a country-made pistol

देसी पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The supplier caught on the spot of the accused caught with a country-made pistol
देसी पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवम उर्फ काली वासी सेक्टर-तीन कुरुक्षेत्र को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को पुलिस टीम सुंदरपुर पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें पुल के नीचे एक युवक खड़ा हुआ मिला। पुलिस देखकर युवक ने भागने की कोशिश की थी। शक पर होने पर टीम ने उसे काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ था। इस पर आरोपी गर्वित उर्फ प्रिंस हाल निवासी सेक्टर-30 के खिलाफ थाना शहर थानेसर में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने यह पिस्टल शिवम उर्फ काली से खरीद कर लाया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर शिवम उर्फ काली को काबू करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed