फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The sun scorched, the humidity tormented, Kurukshetra

धूप ने झुलसाया, उमस ने सताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The sun scorched, the humidity tormented, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गर्मी के तेवर दिन-प्रतिदिन तीखे होते जा रहे हैं। गर्मी से परेशान लोग रविवार को छुट्टी होने के बाद भी दिनभर अपने घरों से बाहर ही नहीं निकले। बाजार व सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।
गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में बेशक दुबके हुए थे, लेकिन राहत उन्हें यहां भी नहीं मिल पाई। घर में उमस से खूब सताया। गर्मी इतनी ज्यादा थी कि कूलर व पंखे भी गर्म हवा फेंकते रहे। बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। वहीं गाड़ियों के एसी भी गर्मी के आगे हांफते रहे। चिकित्सक इस तेज धूप में लोगों को घर से बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 44.4 व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर के समय धूप इतनी तेज थी कि सड़क पर पांच मिनट भी पैदल चलना आसान नहीं था। लोगों को उम्मीद थी कि शाम को गर्मी के तेवर थोड़े कम होंगे, लेकिन शाम को उमस बढ़ जाने से लोग बेचैन हो गए। वातावरण में 45 से 50 प्रतिशत उमस दर्ज की गई। मौसम विभाग अनुसार फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं है। वीरवार को जरूर बादल छा सकते हैं, लेकिन ये बरसेंगे या नहीं, इस बारे अभी भी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed