फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The story of King Parikshit and Kali Yuga was narrated to the audience

Kurukshetra News: श्रोताओं को सुनाई राजा परीक्षित और कलियुग की कथा

Fri, 22 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The story of King Parikshit and Kali Yuga was narrated to the audience
कुरुक्षेत्र। श्रद्धालुओं के साथ मौजूद कथावाचक अनिल शास्त्री। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सेक्टर-5 श्री शिव शक्ति मंदिर परिसर में श्रीमद्भगवद कथा जारी रही। वीरवार को कथावाचक अनिल शास्त्री ने उपस्थित श्रोताओं को राजा परीक्षित की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें राजा परीक्षित, बैल रूप में धर्म, गाय रूप में पृथ्वी और कलियुग के बीच का संवाद बताया गया है। यह कथा सामाजिक, नैतिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कथा के माध्यम से बताया कि धर्म और पृथ्वी का प्रतीकात्मक महत्व है। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करना ही सच्चा राजधर्म है और अधर्म के प्रभाव को सीमित करना आवश्यक है। धन के मोह में पड़कर व्यक्ति अधर्म के मार्ग पर जा सकता है।
विज्ञापन

कलियुग में भी संयम, सदाचार और भक्ति से जीवन को पवित्र रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कथा हमें सिखाती है कि कलियुग में रहते हुए भी व्यक्ति धर्म, सत्य और संयम के रास्ते पर चल सकता है। अधर्म के स्थलों (जुआ, शराब, वेश्यावृत्ति, हिंसा, लालच) से दूरी बनाए रखना ही इस युग में धर्म की रक्षा का मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed