{"_id":"66f216a08178650b5d023768","slug":"the-sting-of-dengue-started-increasing-with-change-in-weather-two-cases-found-in-a-single-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-124525-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मौसम में परिवर्तन के साथ बढ़ने लगा डेंगू का डंक, एक ही दिन में मिले दो मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मौसम में परिवर्तन के साथ बढ़ने लगा डेंगू का डंक, एक ही दिन में मिले दो मामले
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लारवा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में परिवर्तन होने के साथ डेंगू का डंक भी सताने लगा हैं। एक दिन में डेंगू के दो-दो मामले सामने आने लगे हैं, मगर जिला स्वास्थ्य विभाग स्थिति नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है। अभी तक 17 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है।
विभाग की टीम ने शनिवार को साधु मंडी, पार्वती विहार, कृष्णा गेट, कैलाश नगर, शास्त्री नगर, इंद्र कॉलोनी, सेक्टर-तीन व मोहन नगर में अभियान चलाया था। अभियान के तहत टीम ने इन जगह से कुल 28 डेंगू संदिग्ध लोगों के रक्त सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। इसमें से दो लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई, जिनको विभाग की ओर से उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिलेभर से कुल 433 डेंगू संदिग्धों के लिए गए सैंपल में से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई है।
उधर, विभाग की टीमें रक्त पट्टिकाएं बनाने के साथ एंटी लारवा व मच्छर गतिविधियां चलाने के साथ लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। टीमें घर-घर जाकर डेंगू का लारवा और मच्छर मिलने पर उनको नष्ट कर रही हैं। शनिवार को टीम ने कुल 8,946 घर और पानी के जमा होने के 69,721 स्त्रोत की जांच की, जिसमें घर और स्त्रोत में 12-12 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। टीम ने दवा का छिड़काव कर लारवा को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
2841 जगह से मिल चुका डेंगू का लारवा
जिले में गत वर्ष आई बाढ़ के बाद विभाग की टीम ने जनवरी माह से जांच अभियान आरंभ कर दिया था। इस अभियान के तहत विभाग की टीम कुल 10,11,042 घर और 7,11,253 पानी जमा होने के विभिन्न स्त्रोत जांच चुकी है। इन जगह से टीम को 2841 जगह से डेंगू का लारवा मिल चुका है। टीम ने दो बार घर से लारवा मिलने पर 778 लोगों को नोटिस जारी किया है।
फॉगिंग का लिया जा रहा सहारा
डेंगू मच्छर और लारवा से निपटने के लिए विभाग फॉगिंग करने व दवा के छिड़काव का सहारा ले रहा है। डेंगू पॉजिटिव मामले मिलने पर टीमें इलाके में फॉगिंग करती हैं, जबकि डेंगू का लारवा पनप न सके उसके लिए टीम पानी जमा होने के बड़े स्त्रोत में दवा का छिड़काव करती है। करीब दो महीने पहले यमुनानगर से कीट संग्रह टीम ने इलाके का जायजा लेकर कई मच्छर पकड़ कर उनकी जांच की थी ताकि मच्छर की कोई नई ब्रीड तो नहीं पनप रही है।
डेंगू-मलेरिया की स्थिति नियंत्रण में : डॉ. प्रदीप कुमार,
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में डेंगू-मलेरिया की स्थिति नियंत्रण में है। जिले में मलेरिया कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि डेंगू के 17 में से तीन मामले बाहर की जांच में उजागर हुए थे। शनिवार को डेंगू के दो तो 17 में से कुल 12 मरीज रिकवर हो चुके हैं। मच्छर और लारवा से निपटने के लिए एंटी गतिविधियां चलाई जा रही है।