फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The stench from ponds and the situation of waterlogging in houses will be eliminated, beautification will take place.

Kurukshetra News: तालाबों से बदबू और घरों में पानी भरने की स्थिति को किया जाएगा खत्म, होगा सौंदर्यीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The stench from ponds and the situation of waterlogging in houses will be eliminated, beautification will take place.
लाडवा। विधानसभा के गांवों में तालाबों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते राज्य तालाब एवं अपशिष - फोटो : Samvad
लाडवा। राज्य तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष विमल गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों के अलावा अपशिष्ट जल निकासी व्यवस्था की नियमित और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार कार्य करने में लगी है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके पीछे उद्देश्य गांवों के तालाबों से बदबू और घरों में पानी भरने की स्थिति को हर हाल में खत्म करना है।
विज्ञापन


वे बुधवार को गांव गुढी, गुढा, बकाली, बरोट, खेडी दबदलान, वडैचपुर, छपरा, ध्यांग्ला, उमरी के तालाबों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी भी मौजूद रहे। प्रभारी कैलाश सैनी ने तालाबों के सौंदर्यीकरण के संबंध में कार्ययोजना पर चर्चा की।
विज्ञापन


विमल गोस्वामी ने कहा कि तालाबों के लिए बेहतर प्लानिंग, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक डिजाइन के साथ विकसित किए जाने की योजना है। इसके साथ ही जगह उपलब्ध होने पर तालाबों के आसपास सौंदर्यीकरण कार्य भी कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले और लोग वहां सुबह-शाम भ्रमण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तालाबों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोलर पंपों के माध्यम से पानी की नियमित सफाई और प्रवाह सुनिश्चित किया जाए। विमल गोस्वामी के साथ बीडीपीओ विनोद कुमार, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह दबखेड़ा, महामंत्री विजय गाबा, सुरजीत सिंह, राजेंद्र, राजपाल, परविंद्र सिंह, बलजोर सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed