फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The stage of the participating state Madhya Pradesh will be prepared on the lines of Ahilyabai's Maheshwar Fort.

Kurukshetra News: अहिल्याबाई के महेश्वर किले की तर्ज पर तैयार होगा सहभागी प्रदेश मध्यप्रदेश का मंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The stage of the participating state Madhya Pradesh will be prepared on the lines of Ahilyabai's Maheshwar Fort.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागी राज्य मध्यप्रदेश के पवेलियन में सजाया जा रहा
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस वर्ष सहभागी प्रदेश के रूप में शामिल मध्य प्रदेश का पवेलियन सजाया जाने लगा है। इसको मध्यप्रदेश से ही पहुंचे 40 कारीगर तैयार करने में जुटे हैं। पवेलियन में अहिल्याबाई होल्कर के ऐतिहासिक किले की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विशेष मंच का निर्माण किया जा रहा है जिस पर मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक छवि को भव्य रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से आए 40 अनुभवी कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि 24 नवंबर को होने वाले उद्घाटन तक पूरा पवेलियन आकर्षक रूप में तैयार हो सके। सुपरवाइजर सतीश नामदेव के निर्देशन में यह कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पूरा ढांचा महेश्वर और अहिल्याबाई कालीन स्थापत्य कला की झलक देने के साथ-साथ मध्य प्रदेश की विरासत का प्रतीक बनेगा। पवेलियन को बनाने और सजाने का सामान भी मध्यप्रदेश से लाया गया है।
विज्ञापन

पवेलियन के भीतर लगाई जा रही 250 कलात्मक पेंटिंग्स जो मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक विशेषताओं को दर्शाएंगी। इनमें उज्जैन महाकाल मंदिर, कालीघाट मंदिर, विश्वप्रसिद्ध खजुराहो मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है। यह पेंटिंग न केवल कला प्रेमियों को आकर्षित करेगी बल्कि मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से जानने का अवसर भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया जा रहा मुख्य मंच भी अहिल्याबाई के किलों की तर्ज पर ही सजाया जा रहा है। इस मंच पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नाटिकाएं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंच की भव्यता दर्शकों को ऐतिहासिक काल की अनुभूति कराएगी।

पवेलियन में लगेंगे 34 स्टॉल
सुपरवाइजर सतीश नामदेव ने बताया कि पवेलियन में 34 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पर्यटक मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजन जैसे पाव जलेबी, गराड़ू, दाल पकवान सहित कई पारंपरिक पकवानों का स्वाद ले पाएंगे। इसी के साथ पवेलियन में मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागी राज्य मध्यप्रदेश के पवेलियन में सजाया जा रहा

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागी राज्य मध्यप्रदेश के पवेलियन में सजाया जा रहा

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागी राज्य मध्यप्रदेश के पवेलियन में सजाया जा रहा

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागी राज्य मध्यप्रदेश के पवेलियन में सजाया जा रहा

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागी राज्य मध्यप्रदेश के पवेलियन में सजाया जा रहा

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागी राज्य मध्यप्रदेश के पवेलियन में सजाया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed