फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The spoiler mathematics qualification in panchayats

पंचायतों में शैक्षणिक योग्यता ने बिगाड़े गणित

Fri, 11 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Fri, 11 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खंड के 64 गांवों में से 63 गांवों में ही ग्राम पंचायत का चुनाव होगा। एक ग्राम पंचायत समालखा में कार्यकाल पूरा न होने के कारण चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन


खंड लाडवा के करीब 33 फीसदी गांवों की पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। खंड में 21 ग्राम पंचायतों में सामान्य और अनुसूचित जाति की महिलाओं के हाथ में सरपंची की कमान होगी।

इनमें से चार पंचायतें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। अन्य पंचायतों में भी महिलाएं मैदान में उतर सकती हैं।  

पंचायती चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के बाद प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक योग्यता लागू कर दी है। इससे युवा महिलाओं के लिए राजनीति में अच्छे दिनों की शुरुआत माना जा रहा है। पंचायती चुनावों में नए नियमों के चलते ज्यादातर युवा महिलाएं ही चुनावी अखाड़े में उतर सकती हैं।
विज्ञापन


महिला आरक्षित पंचायतों में बुजुर्ग महिला के अनपढ़ होने या कम शैक्षणिक योग्यता होने के चलते चुनाव लड़ने के इच्छुक परिवारों के सारे समीकरण ही गड़बड़ा गए हैं। इससे ज्यादातर पंचायतों में बहुएं और बेटियां ही गांव के राजनीतिक परिवारों की नैया पार लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खंड में अभी तक महिलाओं के लिए आरक्षित ग्राम पंचायतों में विवाहित महिलाएं ही चुनाव लड़ती आई हैं। इस बार ऐसा हो सकता है कि परिवार की पढ़ी-लिखी अविवाहित बेटी ही चुनाव मैदान में उतर जाए। महिला आरक्षित पंचायतों में जिन परिवारों में पर्याप्त योग्यता की बहू-बेटियां नहीं हैं, उनके लिए चुनावी सफर मुश्किल हो गया है।


खंड में महिलाओं के लिए बोड़ला, लौहरा, संभालखा, गादली, अंटेड़ी, सुल्तानपुर, खरकाली, हलालपुर, लाठी धनौरा, बपदी, सूरा, बड़शामी, बहादुरपुरा, शहजादपुर, मुकरपुर, खैरी, मुरादनगर आरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित महिलाओं के लिए बन, कालीरोनो, गुढ़ी व दबखेड़ा पंचायतों को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed