फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The spirit of patriotism was seen in the Tiranga Yatra

Kurukshetra News: तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism was seen in the Tiranga Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर पर विजय हासिल करने की खुशी में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देश के वीर जवानों को समर्पित इस यात्रा ने राष्ट्रीय गर्व, सम्मान और एकता का प्रतीक बनकर पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उनके हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और चेहरे पर दिखती गर्व की झलक ने माहौल को भावनात्मक बना दिया। यात्रा का शुभारंभ सांसद नवीन जिंदल और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थीम पार्क से किया और यह सैनी समाज धर्मशाला, महाराणा प्रताप चौक, मेन बाजार, सिकरी चौक, कच्चा घेर, आंबेडकर चौक होते हुए छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न हुई। सुबह से ही लोग थीम पार्क में एकत्रित होने लगे थे। इसमें भाजपा के नेता, कार्यकर्ता, आम नागरिक और स्कूली विद्यार्थी व स्वयंसेवक देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आए।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस सैन्य अभियान ने भारत की संप्रभुता, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। यह तिरंगा यात्रा उन रणबांकुरों को समर्पित है जिन्होंने भारत माता की आन-बान-शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे सैनिकों ने राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। भारत माता की आन-बान और सम्मान के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगे को झुकने नहीं दिया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन एक नए भारत आत्मनिर्भर, साहसी और निर्णायक की तस्वीर पेश करता है। इस ऑपरेशन के साथ भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित किया, कलाकारों, वीजा और व्यापारिक संबंधों पर रोक लगाई, पाक नागरिकों को वापस भेजा और आतंकी नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की। यह संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा कि भारत अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed