Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The significance of Geeta's message is even greater in the rapidly changing world: CP Radhakrishnan

Kurukshetra News: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में चढ़ाए चांदी के घोड़े

Mon, 01 Dec 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 01 Dec 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
The significance of Geeta's message is even greater in the rapidly changing world: CP Radhakrishnan
कुरुक्षेत्र। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को धर्मनगरी पहुंचे। यहां पर उन्होंने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा कर प्राचीन परंपरा को निभाते हुए मां को चांदी के घोड़े अर्पित किए और देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की। पीठाधीश पंडित सतपाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति से पूजा अर्चना करवाई। उपराष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शक्तिपीठ पहुंचे। उन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच श्री देवीकूप की पूजा की और मां भद्रकाली के दर्शन किए। इसी दौरान उन्होंने अर्जुन कृत मंत्रों का जाप किया।
विज्ञापन

इसके बाद पीठाध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को माता की मां शब्दाक्षर को दर्शाते हुए लाल शक्ति चुनरी, चांदी मुकुट व पुष्प माला से आशीर्वाद दिया। पीठाध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को पूजा के लिए उन्हें मां भद्रकाली जी का सिद्घ अष्ठधातु अष्ठभुजा स्वरूप भी प्रदान किया और शक्तिपीठों के प्रतीक के रूप में अभिमंत्रित शक्ति त्रिशूल भेंट किया। श्री देवीकूप की परिक्रमा के उपरांत उपराष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री ने मां भद्रकाली के गर्भ गृह में मां भद्रकाली का आह्वान कर उनके द्वारा षोडशोपचार मंत्रों के साथ मां का भाव-भक्तिपूर्ण पूजन किया और कमल पुष्प की माला अर्पित की। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल शर्मा ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिंह भी भेंट किया। पूजा अर्चना में पीठाध्यक्ष के साथ शिमला देवी, सुनील शर्मा, स्नेहिल शर्मा, डॉ एमके मोदगिल, प्रमोद वालिया, संजय शर्मा, हेमराज, आशीष, संजीव ने भी मंदिर की परंपरा निभाते हुए मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed