फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The second merit list of UG and Integrated Program will be released tomorrow in KU

Kurukshetra News: कुवि में यूजी तथा इंटीग्रेटेड प्रोग्राम की दूसरी मेरिट लिस्ट कल लगेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The second merit list of UG and Integrated Program will be released tomorrow in KU
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजी तथा इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स की पहली मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को लगाई गई, जिसकी दाखिला प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहली सूची में नाम न आने वाले विद्यार्थियों को दूसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। इन कोर्सेज में बीए मास कम्युनिकेशन, बीएससी (ग्राफिक्स और एनिमेशन), बीएससी (मल्टीमीडिया), बीएससी (प्रिंटिंग और पैकेजिंग टेक.), बीबीए (ऑनर्स), एमबीए पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएम और सीटी), बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए), मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (एमपीए) (ऑनर्स) पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम, बीए एलएलबी (ऑनर्स) 5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम, एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी)-बीएबीएड बीएससी, बीएड-बीकॉम, बीएड (चार वर्षीय) प्रोग्राम्स शामिल हैं।
विज्ञापन


लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दूसरी लिस्ट 15 जुलाई को लगेगी तथा फीस व दस्तावेज सत्यापन 16 जुलाई तक करवाना होगा। अंतिम सूची (यदि सीटें खाली रहती हैं) 22 जुलाई को लगाई जाएगी तथा फीस व दस्तावेज सत्यापन 23 जुलाई तक करवाने होंगे। अतिरिक्त सीटों के लिए सूची 22 जुलाई को लगाई जाएगी, जिसके लिए 23 जुलाई तक फीस व दस्तावेज सत्यापन करवाने होंगे। खाली सीटें रहने पर अगली सूची जारी की जाएगी और एक अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed