फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The search for a new director at NITs has begun, with the Ministry of Education inviting applications amid two months of controversy.

Kurukshetra News: एनआईटी में नए डायरेक्टर की तलाश शुरू, दो महीने के विवादों के बीच शिक्षा मंत्रालय ने मांगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The search for a new director at NITs has begun, with the Ministry of Education inviting applications amid two months of controversy.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में पिछले करीब दो महीनों से चल रहे प्रशासनिक विवादों, कार्रवाई और छात्र आत्महत्या की घटनाओं के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नए नियमित डायरेक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से एक जून से 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। मंत्रालय की ओर से प्रक्रिया शुरू होते ही संस्थान परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन

बीते महीनों में एनआईटी लगातार सुर्खियों में रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 29 मार्च को तत्कालीन डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियों पर रोक लगा दी थी इसके बाद अनियमितताओं के आरोपों के बीच जॉइंट रजिस्ट्रार ज्ञान रंजन सामंत्रे को भी निलंबित कर दिया गया। बाद में 25 अप्रैल को प्रो. रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया और प्रो. ब्रह्मजीत सिंह को कार्यकारी डायरेक्टर नियुक्त किया गया। उधर, संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) में भी बदलाव की स्थिति बनी हुई है। बीओजी चेयरपर्सन डॉ. तेजस्विनी अनंता कुमार का छह माह का कार्यकाल 24 मई को पूरा हो चुका है, ऐसे में एनआईटी को जल्द नया चेयरपर्सन भी मिलने की संभावना है। संस्थान से जुड़े लोगों का मानना है कि नए नियमित डायरेक्टर की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक स्थिरता आएगी और लंबे समय से चल रहे विवादों पर विराम लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed