फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The scene is such that it breaks your heart...

Kurukshetra News: मंजर ऐसा की कलेजा फट जाए....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The scene is such that it breaks your heart...
कुरुक्षेत्र। मोर्चरी हाउस के बाहर शवों का पोस्टमार्टम करवाने केलिए कागजी कार्रवाई पूरी करती पुल
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर पिंडारसी गांव के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदगी लील ली, जिससे पूरा परिवार ही उजड़ गया। सुबह करीब सवा छह बजे थे, तभी पिंडारसी गांव के पास अचानक एक जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन


आसपास के खेतों में काम करने वाले व डेरों पर रह रहे लोग आवाज सुनकर दौड़ पड़े। सामने का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। दो कारें एक टाटा हरियर और दूसरी स्विफ्ट आमने-सामने टकराकर पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ चुके थे। उनका मलबा सड़क पर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी पिंडारसी के पालाराम व पबनावा के विनोद ने बताया कि वह पास के खेत में काम कर रहे थे। उसी समय उन्हें एक धमाके की आवाज सुनी और इसके बाद चीख-पुकार मच गई। वह भी चीखें सुनकर बचाव करने के लिए भाग कर दोनों कारों के पास पहुंचे तो मंजर देख पूरा शरीर कांप उठा। मंजर ऐसा खौफनाक, दृश्य ऐसा कि कलेजा फट जाए। पालाराम ने कहा 60 वर्ष की उम्र में जो सोमवार सुबह हादसा देखा है ऐसा पहले कभी नहीं देखा। ऐसे भयानक हादसे को जिंदगी में कभी नही भूल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों में फंसे घायल चीख रहे थे और खून सड़क पर बिखर रहा था। इसे देख एकदम घबराहट हो गई और वह समीप ही स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर बैठ गया। विनोद ने बताया कि स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। क्षतिग्रस्त गाड़ियों की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर आधे घंटे की मशक्कत के बाद शवों और घायलों को निकाला जा सका। कईं राहगीर तो एक साथ इन शवों को देख भी नहीं सके और निकल गए। उधर इस हादसे ने सड़क सुरक्षा की लचर व्यवस्था की पोल भी खोल दी। कुरुक्षेत्र से लेकर ही इस सड़क पर सैंकड़ों गड्ढे हैं, जिन्हें बारिश का सीजन खत्म होने के बाद भी भरा नहीं गया।

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी हाउस के बाहर शवों का पोस्टमार्टम करवाने केलिए कागजी कार्रवाई पूरी करती पुल

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी हाउस के बाहर शवों का पोस्टमार्टम करवाने केलिए कागजी कार्रवाई पूरी करती पुल

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी हाउस के बाहर शवों का पोस्टमार्टम करवाने केलिए कागजी कार्रवाई पूरी करती पुल

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी हाउस के बाहर शवों का पोस्टमार्टम करवाने केलिए कागजी कार्रवाई पूरी करती पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed