फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The roof of the house collapsed in Jyotisar, the family was safe

Kurukshetra News: ज्योतिसर में मकान की छत गिरी, परिवार सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed in Jyotisar, the family was safe
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर गांव में शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा बच गया। मकान मालिक अमीचंद ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मकान की कड़ियां कमजोर हो गई थीं जिससे मकान का पिछला हिस्सा ढह गया। इस हिस्से में उनके पशु, खेती के उपकरण और मोटरसाइकिल रखी थी। गनीमत रही कि हादसे के समय अमीचंद ने पशुओं को बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन

अमीचंद का बेटा और उसका परिवार मकान के अगले हिस्से के दो कमरों में खाना खा रहा था, इससे वे सभी सुरक्षित बच गए। इन कमरों की दीवारों में मोटी दरारें पड़ गई हैं। मलबे में दो ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल, अनाज के ड्रम, कूलर, जनरेटर और अन्य घरेलू सामान दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed