{"_id":"688e8bb056d729fbb4049a34","slug":"the-roof-of-a-kutcha-house-collapsed-in-the-rain-the-family-narrowly-escaped-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139857-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बारिश में ढही कच्चे मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बारिश में ढही कच्चे मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार
Sun, 03 Aug 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 03 Aug 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। भौर सैयदां गांव में बारिश के बाद बीरवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को एक जर्जर कच्चे मकान की छत ढह गई। हादसे के वक्त सत्तो, उसकी पुत्रवधु और पौत्र मकान के दूसरी ओर थे, जिससे जानी नुकसान टल गया।
सत्तो ने बताया कि उनका पौत्र मलबे वाली जगह पर खेल रहा था, लेकिन उसकी मां ने उसे समय रहते बुला लिया। परिवार ने टीन डालकर रात काटी। आर्थिक तंगी के कारण मकान की मरम्मत नहीं हो सकी। सत्तो ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन लाभ नहीं मिला। अब उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।