फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The road will become easier, four new roads will be built with crores of rupees

Kurukshetra News: सुगम होगी राह, करोड़ों से बनेंगी नई चार सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
The road will become easier, four new roads will be built with crores of rupees
पिहोवा। नव निर्मित सड़क निर्माण कार्य का उदघाटन करते पूर्व राज्य मंत्री संदीप सिंह।
पिहोवा। ग्रामीण विकास को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है। कृषि, किसान व खेत खलिहान पर ध्यान केंद्रित करते हुए सरकार गांवों की अर्थव्यवस्था को सुधारने की दिशा में प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकसित गांव है, जिसे पूरा करने में प्रदेश सरकार भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उक्त विचार पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह ने सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन सड़कों का निर्माण पर चार करोड़, 48 लाख 17 हजार रुपये और शेष एक सड़क बनाने पर एक करोड़, 51 लाख 97 हजार खर्च होंगे। इन सड़कों के निर्माण से ये गांव आपस में जुड़ेंगे और किसानों को मंडियों तक पहुंचने में आसानी होगी। इस दौरान उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के जरिए सरकार द्वारा मंजूर की गई ग्रामीण क्षेत्र की चार नई सड़कों का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रयास से मार्केटिंग बोर्ड ने छैलों से समसपुर, ककराला गुजरान से थेह बनहेड़ा, ठसका मीरांजी से जलबेहड़ा और भौर सैयदां से छैलों टकोरन गांव तक नई सड़क के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इनका कार्यों को उद्घाटन के बाद अब शुरू कर दिया जाएगा। सभी चारों सड़कों की कुल लंबाई 11.170 किलोमीटर से अधिक होगी। इस मौके पर जेपी मेहला, रमेश ककराला, बिंदर ईशाक, कर्मबीर हेलवा, रामपाल शर्मा भौर, हरमीत बाजवा, विकल चौबे, कमल काजल, मीना रंगा, सुखबीर कलसा, गुरमेहर विर्क, नरेंद्र सूरमी, राजेश छैलों, राजेश जलबेहड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed