फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The religious community gathered in Shri Ram's wedding procession, echoed with cheers.

Kurukshetra News: श्रीराम बरात में उमड़ी धर्मनगरी, गूंजे जयकारे

Tue, 17 Oct 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The religious community gathered in Shri Ram's wedding procession, echoed with cheers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में सोमवार को उस समय अद्भुत नजारा बन गया जब पहली बार श्रीराम की बरात निकाली। इसमें शामिल होने के लिए लोग उमड़ पड़े और पूरा शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रीराम की बरात में श्री खाटू श्याम भी शामिल रहे तो हर श्रद्धालु उत्साह से लबरेज रहा। श्रीराम बरात का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ तो इससे शहर ही नहीं जिला भर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी एक मंच पर आ गई। बरात में संत महात्मा भी शरीक हुए। फूलों की वर्षा की गई तो जमकर मिठाई भी बांटी गई।
विभिन्न संस्थाओं की ओर से श्रीराम की बरात थानेसर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित महर्षि वाल्मीकी आश्रम से ढोल नगाड़ों के साथ निकली। शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने किया। बरात राजपूत धर्मशाला, जाट धर्मशाला से होते हुए बिरला मंदिर, छोटा बाजार, कृष्णा गेट, अंबेडकर चौक, सेक्टर 17 से रेलवे रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। यहां श्रीराम का माता सीता के साथ विवाह कराया गया, जिसके साथ ही बरात में शामिल श्रद्धालु खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

बरात का जगह-जगह फूलों व अन्य तरह से भव्य स्वागत किया गया। हर कोई बरात को लेकर उत्साहित दिखाई दिया। बरात में विधायक सुभाष सुधा सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि महंत रोशन पुरी, अनिल शास्त्री ने हिस्सा लिया तो वहीं श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान, समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, किसान नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर, श्री ब्राह्मण तीर्थोंद्वार सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी, पिहोवा नपा प्रधान आशीष चक्रपाणी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री राम बरात के संयोजक एवं श्रीराम सेवादल के अध्यक्ष विवेक भारद्वाज डब्बू, संरक्षक राजेश आनंद ने बताया कि धर्मनगरी में भगवान श्रीराम की पहली बार धूमधाम के साथ बारात निकाली गई।बरात में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, दशरथ,विश्वामित्र,महर्षि वाल्मीकि की अनेक झांकियां दिखाई गई। बरात में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, युवा भाजपा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा, धर्मपाल चौधरी, जलेश शर्मा, आप नेता सुमित हिंदुस्तानी, जगबीर जोगनाखेडा, रजवंत कौर, बीआर चोपड़ा , दीपक चोपड़ा, कंवलजीत अजराना, मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र सुधा, सुरेंद्र चौधरी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed