{"_id":"6946f0569fe8cced440be9e4","slug":"the-religious-city-echoed-with-the-slogans-of-jo-bole-so-nihal-sat-sri-akal-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147257-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल... के जयघोष से गूंजी धर्म नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल... के जयघोष से गूंजी धर्म नगरी
Sun, 21 Dec 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। साहिबज़ादों की याद में शोभायात्रा निकालते हुए । संवाद
पिहोवा। सिख इतिहास के अमर शहीद साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सिख संगत, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग एवं महिलाएं शामिल हुईं। नगर जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा लंगर और शरबत की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के दौरान गतका दलों ने शौर्य प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। धार्मिक कीर्तन और शब्द गायन के माध्यम से साहिबजादों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी शहादत हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर विशाल गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काबुल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कुलदीप मुलतानी, जोगिंदर सिंह बेदी, राजपाल सिंह गिल, पूर्व पार्षद मोहिंद्र सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे ।