फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The real purpose of life is to do work: Prof. Dhiman

कर्म करना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य : प्रो. धीमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The real purpose of life is to do work: Prof. Dhiman
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि देश की यथाशक्ति रक्षा करने के लिए इतिहास में असंख्य महापुरुषों ने महान बलिदान दिए हैं। जब-जब इस धरती पर संकट आया, तब-तब किसी न किसी रूप में महापुरुषों का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि धर्म और सत्य की स्थापना के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया, भक्ति काल में संत-महात्माओं ने समाज को दिशा दी और आधुनिक भारत में स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को जागृत करने का ऐतिहासिक कार्य किया। कुलपति सोमवार को श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित युवा विचार मंच कार्यक्रम में व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि युवा जागृत नहीं होता, तो अच्छे और सशक्त समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। शिक्षा की शुरुआत चरित्र निर्माण से होनी चाहिए। कर्तव्यों का पालन करते हुए कर्म करना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। युवाओं से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री संजय कसवां ने स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि आज विश्व भारत की ओर आशा की दृष्टि से देख रहा है। जहां अन्य देशों में जेन-जी विरोध-प्रदर्शन में उलझी हुई है, वहीं भारत की जेन-जी नए-नए मुकाम हासिल कर रही है और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणधीर सिंह, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. विदुषी त्यागी, आर एंड आई निदेशक प्रो. दीप्ति पराशर, प्रो. रवि राज, एबीवीपी के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सहित अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed