फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The protest ended at night on the assurance of the Vice Chancellor.

Kurukshetra News: कुलपति के आश्वासन पर रात को धरना खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
The protest ended at night on the assurance of the Vice Chancellor.
कुरुक्षेत्र। कुलपति कार्यालय के बाहर डटे एबीवीपी ईकाई के सदस्य। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुवि में वीरवार को पूरा दिन एबीवीपी की छात्र इकाई ने इनसो के प्रोग्राम में कुर्सियां तोड़ने और बाहरी छात्रों की एंट्री के खिलाफ धरना दिया। छात्र कुलपति कार्यालय के सामने डटे रहे और देर रात 11 घंटे बाद कुलपति उनके बीच पहुंचे। उन्होंने मांगों पर भरोसा दिया तो छात्र धरना हटाने पर राजी हुए।

इससे पहले सुबह से धरने पर बैठे रहे छात्रों से कुलपति ने मुलाकात नहीं होने पर वीसी गायब के पोस्टर भी कार्यालय पर चस्पा दिए। वहीं इनसो पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया। एबीवीपी की तरफ से संजना सैनी, जिला नगर मंत्री ने आरोप लगाया कि इनसो के कार्यक्रम में न सिर्फ कुर्सियां टूटीं, बल्कि कई छात्राओं से छेड़छाड़ भी की गई। कई छात्राएं उनके संपर्क में आई हैं, जिन्होंने इस बारे में बताया है। वहीं एबीवीपी के नेता शुभम शर्मा ने बताया कि दिग्विजय चौटाला के साथ पंजाबी सिंगर समेत करीब 200 गाड़ियां आउटसाइडर लोगों की थी, जिसमें सैकड़ों बाहर के लोग यहां पहुंचे, और आरके सदन की कुर्सियां तक तोड़ीं, जिससे अभी तक उसमें होने वाले 10 से ज्यादा विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यक्रम रद्द हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed