फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The process of fire is not stopping, 30 farmers have been challaned

नहीं थम रहा फानों में आग लगाने का सिलसिला, अब तक 30 किसानों का हुआ चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The process of fire is not stopping, 30 farmers have been challaned
जागरूकता अभियानों के बावजूद भी फानों में लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेशक इस बार फानों में आग लगाने के मामले पिछले साल के मुकाबले कम हैं, लेकिन इन पर अंकुश लगाना अधिकारियों के लिया चिंता का विषय बना हुआ है। जिले फसल अवशेषों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त के आदेशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने नोडल अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में आग लगाने वालों पर नकेल कसने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

एडीसी अखिल पिलानी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में नोडल अधिकारियों को राज्य सरकार के स्पष्ट आदेश सुनाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में किसी भी कीमत फसल अवशेषों में आग नहीं लगने देनी है। इसलिए अधिकारी त्योहारों को छोड़कर फील्ड में रहेंगे और आग लगाने वालों लोगों पर सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला में अब तक 105 एएफएल चिन्हित किए गए हैं, इनमें से 30 मामले सही पाए गए हैं। इन सभी लोगों के चालान किए गए हैं। इनसे 2500 रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि अब नोडल अधिकारियों की टीमों के साथ फ्लाईंग स्क्वायड की टीमें भी फसल अवशेषों को आग लगाने वालों पर नजर रखेंगी और उन पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगी। सभी मिलकर आग लगाने वालों पर शिकंजा कसने का काम करेंगे। एडीसी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से 2021-22 में 196 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जा चुके है। इन सेंटर से किसान कृषि यंत्रों को किराए पर ले सकते है। ग्राम पंचायतों के पास भी 115 कस्टम हायरिंग सेंटर है।
विज्ञापन

प्रशासन ने फानों में आग लगाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए फ्लाईंग टीमों का गठन करने की निर्णय लिया है। इन टीमों का गठन ब्लाक स्तर पर किया गया है। इस टीम में बीडीपीओ, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी व कृषि विभागों के साथ साथ अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह टीमें आग लगाने वाले लोगों का जुर्माना लगाने का काम करेंगी। उपायुक्त मुकुल कुमार ने शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर फ्लाईंग स्क्वायड की टीमों का गठन करने का फैसला लेते हुए कहा कि यह टीमें गांव स्तर पर पैनी निगाह रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन के हित को जहन में रखते हुए फानें जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन कराने का फैसला लिया है। इस संबंध में स्वयं मुख्यमंत्री ने सभी आला अधिकारियों को सख्त आदेश भी दिए हैं। इस निर्णय के अनुसार सभी अधिकारी धान के सीजन में सारा कामकाज छोड़कर फील्ड में रहेंगे और फानों की आगजनी की घटनाओं को रोकने का काम करेंगेे। इतनी ही नहीं अधिकारी आग लगाने से होने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने का काम भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed