फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The post of Tehsildar is vacant since six months, now Naib Tehsildar is also suspended

Kurukshetra News: छह माह से तहसीलदार का पद खाली, अब नायब तहसीलदार भी सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The post of Tehsildar is vacant since six months, now Naib Tehsildar is also suspended
कुरुक्षेत्र। थानेसर तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार परमजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं, जिनके अनुसार उन्हें सोनीपत जिला मुख्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के संबंध में जिला उपायुक्त के पास दो मामले पहुंचे थे, जिनमें एक स्टांप ड्यूटी वेल्यूवेशन सही नहीं पाया जाना तो दूसरा मामला गांव मथाना के एक व्यक्ति की जमीन से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में नायब तहसीलदार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके चलते जिला उपायुक्त नेहा सिंह की ओर से उन्हें सस्पेंड किए जाने की सिफारिश की गई थी। जिला उपायुक्त ने नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिए जाने की पुष्टि भी की वहीं नायब तहसीलदार ने कोई आदेश न मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

उधर तहसील में अब लोगों को रजिस्ट्री व राजस्व से जुड़े अन्य कार्यों के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है। करीब छह माह से यहां तहसीलदार का पद खाली है, जिसके चलते पूरा कार्यभार नायब तहसीलदार परमजीत ही संभाले हुए थे। अब दोनों ही पद खाली हो गए हैं और ऐसे में कामकाज पर असर पड़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता। बता दें कि तहसील में हर रोज करीब 70 रजिस्ट्रियां होती हैं और 200 से ज्यादा विभिन्न प्रकार के दस्तावेज भी जारी किए जाते हैं। वहीं जमीन व राजस्व से जुड़े दर्जन कार्य भी सामान्य तौर पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपायुक्त ने नियुक्ति के लिए लिखा पत्र
जिला उपायुक्त नेहा सिंह का कहना है कि खाली पद भरने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र भेजा गया है। जब तक नियुक्ति होगी, तब तक लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पिहोवा नायब तहसीलदार को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed