{"_id":"6515ee5bca2106272908a624","slug":"the-pond-situated-on-the-banks-of-saraswati-river-will-be-renovated-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-5863-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरस्वती नदी के तट पर स्थित तालाब का किया जाएगा नवनिर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरस्वती नदी के तट पर स्थित तालाब का किया जाएगा नवनिर्माण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव टाटका में सरस्वती के तट पर बने तालाब को ओर बड़ा किया जाएगा। इस तालाब का नवनिर्माण करके इसके किनारों को मजबूत किया जाएगा ताकि बरसात के सीजन के दौरान बरसात के पानी को इस तालाब में एकत्रित किया जा सके। यह जानकारी हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच का।
उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने गांव टाटका में सरस्वती नदी के किनारे स्थित तालाब का निरीक्षण करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ टाटका स्थित तालाब का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तालाब के तटों को मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा तालाब में जहां-जहां पाइप लगवाने के लिए कहा जाएगा, वहां-वहां तालाब में पाइप लगाए जाएंगे ताकि बरसात के दौरान खेतों में मौजूद ज्यादा पानी तालाब में आ सके। तालाब के बड़ा बनने से बरसात के दौरान भारी मात्रा में पानी को इसमें एकत्रित किया जा सकेगा, जिससे पानी को रिचार्जिंग किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि इस तालाब को बड़ा और विकसित करने के लिए एस्टीमेट बनाने के आदेश अधिकारियों को दिए गए है। सरस्वती नदी के तट पर गांव टाटका में यह प्राकृतिक सरोवर पानी को रिचार्ज करने का बड़ा स्त्रोत बनकर सामने आएगा। विभाग द्वारा इससे पहले गांव बिहोली, रामपुरा, मरचेहड़ी, संघोर में इस प्रकार के चार तालाबों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
गांव टाटका का यह तालाब 5वां सरोवर होगा। इसके साथ-साथ जिले के अन्य गांवों में भी सरस्वती के किनारे स्थित इस प्रकार के तालाबों की पहचान करके उन्हें विकसित और बड़ा करने का काम किया जाएगा ताकि बरसात के दौरान व्यर्थ में बहने वाले पानी को एकत्रित किया जा सके। इस मौके पर गांव के सरपंच दूनी चंद, देवा सिंह टाटका सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।