फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The police made the factory workers take an oath not to consume drugs.

Kurukshetra News: फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों को पुलिस ने नशा न करने की दिलवाई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The police made the factory workers take an oath not to consume drugs.
कुरुक्षेत्र। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की नशामुक्त टीम गांव दर गांव नशामुक्ति का संदेश पहुंचा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार व ऋषिपाल की टीम मथाना स्थित एक फैक्टरी में पहुंची, जहां टीम ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों को नशा न करने के लिए शपथ दिलवाते हुए जागरूक किया। राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस और समाज एक के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed