फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The POCSO Act accused had gone to America, when he was deported, the police caught him from the airport.

Kurukshetra News: पोक्सो एक्ट का आरोपी चला गया था अमेरिका, डिपोर्ट हुआ तो पुलिस ने एयरपोर्ट से दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The POCSO Act accused had gone to America, when he was deported, the police caught him from the airport.
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों में एक युवक नाबालिग से छेड़खानी, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले का आरोपी निकला, जिसे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस सीधे पिहोवा थाने लेकर पहुंची, जहां से उसे रविवार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिहोवा थाना शहर में 14 मई 2022 को मामला दर्ज होने के एक सप्ताह के दौरान ही देश छोड़ चुका था।
विज्ञापन

वह पहले वियतनाम पहुंचा तो वहां से करीब 15 लाख रुपये खर्च कर इटली पहुंच गया था। करीब सवा दो साल इटली रहने के बाद वह गत 25 जनवरी को ही मैक्सिको बाॅर्डर के जरिए अमेरिका पहुंचा था, जहां से उसे काबू कर कैंप भेज दिया गया। कैंप से ही सीधे उसे डिपोर्ट कर दिया गया। आरोपी का एक भाई अमेरिका में ही कई साल से रह रहा है जबकि माता-पिता पिहोवा में ही मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक आरोपी साहिल पिहोवा के ही एक निजी स्कूल में पीड़िता के साथ पढ़ता था और 11वीं कक्षा के दौरान से ही वह उसे परेशान करने लगा था। उसका रास्ता रोक कर छेड़खानी करने लगा था। उस समय पीड़िता नाबालिग थी जबकि बाद में वह कुरुक्षेत्र में आगे की पढ़ाई करने लगी तो बालिग होने पर भी आरोपी उसका पीछा करता रहा। कभी उसके कागजात फाड़ देता तो कभी उसे दबाव बनाकर कहीं लेकर गया, जहां वीडियो बनाया और छेड़छाड़ का विरोध करने पर इसे वायरल करने की धमकी देने लगा था। यहां तक कि किसी को बताने पर एसिड फेंकने की भी धमकी देता था। पहले पीड़िता डर के चलते किसी को कोई बात बता नहीं सकी थी लेकिन जब एक दिन वह रात को रोती हुई मिली तो परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने 14 मई 2022 को आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। अभी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सप्ताह भर के दौरान ही वह विदेश चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जानपाल का कहना है कि आरोपी की सूचना आते ही महिला एएसआई रेणु व उप निरीक्षक शमशेर सिंह की टीम ने साहिल वर्मा को अमृतसर हवाई अड्डे से काबू करके गिरफ्तार लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed