फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The plan for the new design of KDB Road is buried in files, 12 crores were to be spent

Kurukshetra News: केडीबी रोड के नए स्वरूप की योजना फाइलों में दबी, खर्च होने थे 12 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The plan for the new design of KDB Road is buried in files, 12 crores were to be spent
कुरुक्षेत्र। केडीबी रोड का दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड के नए स्वरूप की योजना एक साल में एक कदम भी नहीं बढ़ पाई। करीब 12 करोड़ की यह योजना कब सिरे चढ़ पाएगी, यह कहने को भी कोई प्रशासनिक अधिकारी तैयार नहीं है, ऐसे में फिलहाल इस रोड पर साइकिल चलाए जाने की साइकिलिस्टों की उम्मीद पूरी होती दिखाई नहीं दे रही।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से करीब एक साल पहले यह योजना तैयार की गई थी, जिसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया था। बताया जा रहा है कि 12 करोड़ का बजट भी मंजूर हो चुका था। इस योजना के तहत न केवल इस रोड का सुंदरीकरण किया जाना था बल्कि इसके दोनों ओर नेशनल हाईवे 44 से जिला सचिवालय के समीप शहीद उधम सिंह चौक तक साइकिल ट्रैक बनाए जाने थे। यहीं नहीं यहां 10 से ज्यादा जगहों पर बेहद खूबसूरत व स्थायी सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाने थे। इस रोड की ग्रिल से लेकर अन्य सुंदरता को भी चकाचक किया जाना था। लेकिन यह योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। यही रोड है जो पिपली रोड के बाद शहर को दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से मुख्य तौर पर जोड़ता है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से लेकर अन्य मुख्य आयोजन के दौरान इसी रोड से बड़े स्तर पर लोगों की आवाजाही ब्रह्मसरोवर तक होती है। यहीं से वीआईपी गुजरते हैं। इसी के चलते इसे वीआईपी रोड भी कहा जाने लगा है।
विज्ञापन


योजना कब सिरे चढ़ेगी, अभी कहा नहीं जा सकता : सेतिया
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ पंकज सेतिया का कहना है कि यह करीब 12 करोड़ की योजना बनाई गई थी, जो मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी गई थी। बजट भी मंजूर हो गया था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते अभी यह योजना आगे नहीं बढ़ पाई। प्रयास किए जा रहे हैं कि इसे सिरे चढ़ाया जा सके। उधर जिला उपायुक्त नेहा सिंह का कहना है कि यह योजना उनके संज्ञान में नहीं हैं, उनसे पहले ही यह योजना बनी होगी। वे संबंधित अधिकारियों से इस योजना पर पूरी जानकारी लेंगी और आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed