फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The person who committed fraud of lakhs in the name of sending money abroad was caught by the police.

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
The person who committed fraud of lakhs in the name of sending money abroad was caught by the police.
कुरुक्षेत्र। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पवन कुमार वासी सूढपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर एक लाख 18 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 जनवरी को अशोक कुमार वासी झिंझरपुर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 30 अक्तूबर 2022 को अपने रिश्तेदार मोहित मलिक वासी लखमीर वाला जिला जींद को वर्क परमिट वीजा पर कनाडा भेजने के लिए 19 लाख 36 हजार रुपये में पवन देव मैसर्ज डिजिटल के साथ एग्रीमेंट किया था। उसके सात लाख 18 हजार रुपये वापस दे दिए हैं, लेकिन बकाया 12 लाख 18 हजार रुपये वापस नहीं दे रहा है। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट थानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 13 मार्च को प्रभारी स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट उप निरीक्षक रेशम सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक रामपाल की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के उक्त आरोपी को काबू कर लिया। अदालत के आदेश पर उसे कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed