फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The people of Ladwa will witness the victory of BJP: Saini

भाजपा की जीत की साक्षी बनेगी लाडवा की जनता : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
The people of Ladwa will witness the victory of BJP: Saini
लाडवा/बाबैन। लाडवा विधानसभा क्षेत्र का एक-एक व्यक्ति मेरे परिवारजन के समान है, जिसका मान वे हमेशा करेंगे। क्षेत्र में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिसके चलते तय है कि इस विधानसभा क्षेत्र में इस बार कमल अवश्य खिलेगा और भाजपा की अभूतपूर्व जीत की साक्षी यहां की जनता बनेगी। यह दावा कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया।
विज्ञापन

वे वीरवार को अपने चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यहां कई जगहों पर कार्यक्रमों में शिरकत की। किशनगढ़ गांव में वे खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे, जहां सरपंच बलदेव सिंह और अन्य ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

यहां जनसभा को संबोधित करते हुए जनता को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद जो घोषणाएं भाजपा के संकल्प पत्र में की गई है वे सभी एक-एक करके हरियाणा प्रदेश में लागू की जाएगी। उनका लक्ष्य स्पष्ट है कि समूचे हरियाणा प्रदेश में गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कार्य करना हैै। हरियाणा प्रदेश को एक विकसित प्रदेश बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी और यह हरियाणा प्रदेश के लिए एक नया इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि प्रदेश को उन्न्नति की ओर भाजपा ही ले जा सकती है। यहां प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस सहित अन्य पार्टी की सरकारें भी देखी है।

कांग्रेस राज में क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार चरम पर था। यही कारण था कि प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है और बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। सरकार की हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचा है। इस अवसर पर राघव, लखनपाल, प्रदीप चौधरी, जवाहर सैनी, सुशील राणा, धर्मवीर मिर्जापुर, राहुल राणा, प्रवीण पांचाल, देवेंद्र शर्मा, जसविंद्र सैनी, नरेंद्र सैनी, साक्षी खुराना, डॉ.गणेश दत्त, राजकुमार सैनी और बलबीर कांबोज समेत सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed