फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The officials took the oath of cottage

कुंटिया के पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ

Tue, 10 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने भाग लिया। यह पहला मौका है, जब कुंटिया के किसी शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने शिरकत की।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ लाडवा के विधायक पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान तथा किसान सेल के नेता धर्मवीर मिर्जापुर इत्यादि साथ रहे। थानेसर विधायक सुभाष सुधा किसी आकस्मिक कार्य चलते जल्द ही वापसी कर गए।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत करते हुए चुनाव अधिकारी डॉ. अनिल वशिष्ठ ने कुंटिया के नवनिर्वाचित प्रधान रामकुमार गुर्जर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रधान के निर्देशन में गोपनीयता की शपथ ली। कुंटिया सदस्य प्रवेश मथाना ने बताया कि उनकी ओर से विशेष वक्ता के रूप में मदन गोपाल शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विस अध्यक्ष गुर्जर को यूनिवर्सिटी की वित्तीय स्थिति से अवगत कराते हुए उनसे सरकार से पर्याप्त धनराशि मुहैया कराने की सिफारिश की। साथ ही लगभग 50 प्रतिशत खाली पड़े पदों पर नए कर्मियों की भर्ती के बारे में ध्यान दिलाया। विधानसभा अध्यक्ष गुर्जर को कुंटिया पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच संचालन नवनिर्वाचित महासचिव भारत भूषण ने किया।


चुनाव झगड़ा नहीं बल्कि विकास के लिए : कंवरपाल
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि चुनाव झगड़े नहीं बल्कि विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुंटिया चुनाव शांतिपूर्वक हुए हैं, उसके लिए चुनाव अधिकारी तथा कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यूनिवर्सिटी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed